सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते जेएम फाइनेंशियल की सोनी पटनायक, प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी और मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर सोनी पटनायक के सुझाये स्टॉक्स ने 2.06% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 4.76%% का निगेटिव रिटर्न दिया।
पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 3.51% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
सोनी पटनायक ने इस स्टॉक में 1630 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1680 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1600 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Prism Johnson
प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 173 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 162 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 184 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY Suntech Realty
अरुण कुमार मंत्री ने इसमें 589 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 645 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 561 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Emami
प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 721 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 715 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 815 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY Kalyan Jeweller
अरुण कुमार मंत्री ने इसमें 589 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 645 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 561 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।