बाजार में निफ्टी ने फिर से छुई नई ऊंचाई, दिग्गज एक्सपर्ट्स के सुझाये ये 4 स्टॉक्स खरीदने पर मिलेगा मोटा मुनाफा

HDFC Bank के स्टॉक में प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 1620 के स्ट्राइक वाली कॉल 16 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 23 से 28 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 7.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jun 19, 2024 पर 12:48 PM
Mahindra Lifespace पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 638 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में आज बैंकिंग शेयरों की बहार देखने को मिली। 3 जून के बाद बैंक निफ्टी ने नया शिखर बनाया। ICICI BANK, HDFC बैंक और इंडसइंड बैंक ने बाजार में जोश भरा। निफ्टी और मिडकैप में भी नया रिकॉर्ड बना है। हालांकि उसके बाद ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिली। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने एचडीएफसी बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने सिंजीन पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए बायोकॉन पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने महिंद्रा लाइफस्पेस पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः HDFC Bank

प्रशांत सावंत ने HDFC Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 1620 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 16 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 23 से 28 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 7.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Syngene Futures


सच्चितानंद उत्तेकर ने Syngene पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Syngene में 713 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 740 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 706 रुपये पर लगाएं।

Stocks on Broker's Radar: जोमैटो, इंडसइंड बैंक, मुथूट फाइनेंस, वरुण बेवरेजेज और क्रॉम्प्टन कंज्यूमर पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Biocon

प्रकाश गाबा ने Biocon पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Biocon में 353 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 345 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 329 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Mahindra Lifespace

संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Mahindra Lifespace का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Mahindra Lifespace के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 638 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 785 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।