Dealing Room Check: सरकारी बैंकों में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स साढ़े तीन परसेंट से ज्यादा फिसला। दूसरी सरकारी कंपनियां, मेटल और फार्मा में भी कमजोरी रही। हालांकि IT शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। गोदरेज प्रॉपर्टीज में आज 10 परसेंट से ज्यादा की तेजी रही। नतीजों के बाद JP Morgan ने कंपनी की रेटिंग बढ़ाकर Overweight कर दी। प्रेस्टीज, DLF, OBEROI REALTY जैसे दूसरे रियल्टी शेयरों में भी एक्शन देखने को मिला। उम्मीद से अच्छे नतीजों से कोटक बैंक में 5 परसेंट का उछाल नजर आया। ब्रिटानिया में भी 8% की तेजी रही। वहीं कमजोर रिजल्ट से टाइटन 6% फिसला। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज इंडिया मार्ट और जायडस लाइफ के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
