ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, एक हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

CDSL पर Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी ने 2166 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2350 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने 4094 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 4338 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड May 06, 2024 पर 2:03 PM
Metropolis Health पर JM फाइनेंशियल की सोनी पटनायक ने 1829 रुपये के लेवल पर 1860 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी, मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री और JM फाइनेंशियल की सोनी पटनायक के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीनों एक्सपर्ट्स ने आज बाजार के एक्शन को देखते हुए बाजार में बुलिश राय दी है। उन्होंने तीन-तीन स्टॉक्स ट्रेडिंग करने की सलाह दी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को अच्छी कमाई करके दे सकते हैं। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला शेयरः BUY CDSL


    प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 2166 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2350 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 2094 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY Amber Enterprises

    अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 4094 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3930 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 4338 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    JM फाइनेंशियल की सोनी पटनायक का कमाईवाला स्टॉकः BUY Metropolis Health

    सोनी पटनायक ने इसमें 1829 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 1860 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 1770 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला शेयरः BUY Coal India

    प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 467 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 530 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 444 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दिखा उतार-चढ़ाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव

    मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY CAMS

    अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 3328 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3272 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 3543 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    JM फाइनेंशियल की सोनी पटनायक का कमाईवाला स्टॉकः BUY Jubilant Food

    सोनी पटनायक ने इसमें 473 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 530 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 450 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला शेयरः BUY Torrent Pharma

    प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 2714 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2850 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 2670 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY CG Power

    अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 550 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 535 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 598 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    JM फाइनेंशियल की सोनी पटनायक का कमाईवाला स्टॉकः BUY UPL

    सोनी पटनायक ने इसमें 488 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 450 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 505 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।