Dealing Room Check: F&O में एंट्री के बाद निफ्टी में आने की उम्मीद से जियो फाइनेंशियल और जोमैटो में 4 से 5% की जोरदार तेजी देखने को मिली। वहीं वायदा में की लिस्ट में आने के बाद डीमार्ट, BSE और पेटीएम में भी रौनक नजर आई। दिसंबर सीरीज से नए 45 नए शेयर वायदा में आएंगे। उम्मीद से अच्छे नतीजों के बाद आयशर मोटर्स 8 परसेंट ऊपर चढ़कर कारोबार करता नजर आया। ये स्टॉक वायदा का टॉप गेनर बना। दूसरी तरफ FY25 का रेवेन्यू गाइडेंस घटाने से बाजार निराश हुआ जिससे PI इंडस्ट्रीज 5 परसेंट टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना। इधर डीलर्स ने आज इप्का लैब्स (IPCA LABS) और पीरामल एंटरप्राइजेज (PIRAMAL ENTERPRISES) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
