Get App

Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: ITC पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 445-450 रुपये तक उछाल आने की उम्मीद है

Yatin Motaअपडेटेड May 22, 2024 पर 6:26 PM
Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर
BEL पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 290-300 रुपये का पोजीशनल लक्ष्य दिख सकता है

Dealing Room Check: रिलायंस के दम पर निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 22600 के करीब नजर आया। सुस्त बाजार में FMCG और IT शेयरों में रौनक देखने को मिली। HUL, मैरिको और डाबर दो परसेंट चढ़े। वहीं मेटल शेयरों में आज थोड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली। SAIL, हिंदुस्तान कॉपर और NMDC 3 से 4% फिसले। इंफ्रा शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली। PNC INFRA 16 परसेंट, WELSPUN ENT और HG INFRA में 10 परसेंट की तेजी देखने को मिली। महाराष्ट्र में बड़ा एक्सप्रेस प्रोजेक्ट मिलने से तेजी बनी। उधर सुजलॉन में भी 5 परसेंट का सर्किट लगा। कंपनी को 402 MW का बड़ा ऑर्डर मिला। अच्छे नतीजों के बाद मेट्रोपॉलिस में उछाल आया। शेयर 4% चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना। लेकिन कमजोर नतीजों के बाद BHEL 5% फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज भारती एयरटेल और आईओसी के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने एफएमसीसी और होटल सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने आईटीस (ITC) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 445-450 रुपये का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक FMCG शेयरों में शॉर्ट कवरिंग हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें