Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें इन फार्मा और इंजीनियरिंग सेक्टर के शेयर में कितना है दम

Dealing Room Check: L&T पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इन दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें BTST रणनीति अपनाना चाहिए। इस शेयर में 3850-3875 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं

अपडेटेड Jul 29, 2024 पर 5:16 PM
Story continues below Advertisement
ZYDUS LIFE पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक इस फार्मा स्टॉक में HNIs ने खरीदारी की है। इसका OI भी 3% बढ़ा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: निफ्टी आज 25000 की दहलीज से फिसल गया। ऊपरी लेवल निफ्टी, बैंक निफ्टी नीचे फिसल गये। लेकिन मिडकैप, स्मॉलकैप की पार्टी अब भी जारी है। दोनों इंडेक्स करीब 1% ऊपर नजर आये। सरकारी बैंकों में आज तूफानी तेजी रही। निफ्टी PSU BANK इंडेक्स आज करीब तीन परसेंट उछला। नतीजों के बाद PNB 6% से ज्यादा उछला। इसके साथ ही SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया भी 2 से 5% चढ़े। सरकारी ही नहीं निजी बैंकों में भी तेजी की बहार दिखी। रिजल्ट के बाद अच्छी कमेंट्री से बंधन बैंक 12% उछला। सिटी यूनियन बैंक भी 6% भागा। वहीं ICICI बैंक और इंडसइंड बैंक भी डेढ़ परसेंट बढ़े।

    इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज फेडरल बैंक और आरईसी के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    L&T

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एलएंडटी यानी कि लार्सन टुब्रो (L&T) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से इस शेयर में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और बेचने की राय दी है। डीलर्स ने कहा कि शेयर में नई खरीदारी हुई है। इसका ओपन इंटरेस्ट 3% बढ़ा है। डीलर्स इसके शेयरों में 3850-3875 रुपये के लक्ष्य दिख रहे हैं।


    Sharekhan के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Voltas का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

    ZYDUS LIFE

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज फार्मा सेक्टर के दिग्गज शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने जायडस लाइफ (ZYDUS LIFE) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। आज फार्मा शेयरों में खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक HNIs ने इस शेयर में खरीदारी की है। इस शेयर में नई खरीदारी हुई है। इसका OI भी 3% बढ़ा है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।