Sharekhan के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Voltas का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 25000, 25100 और 25200 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24900, 24800 और 24700 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 51100, 51500 और 53000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 52000, 51900 और 51500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Jul 29, 2024 पर 2:53 PM
Story continues below Advertisement
Voltas पर Sharekhan के जतिन गेडिया ने 1540 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल तेजी के साथ कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में एमफैसिस, युनाइटेड ब्रुअरीज, सिप्ला, इंटरग्लोब एविएशन, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं क्रॉम्प्टन, एबोट इंडिया, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और पावर ग्रिड के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा महानगर गैस, बीईएल, आईजीएल और अदाणी पोर्ट्स में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि एस्ट्रल, कमिंस, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, सन फार्मा और बिड़ला सॉफ्ट के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Sharekhan के जतिन गेडिया ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 25000, 25100 और 25200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24900, 24800 और 24700 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51100, 51500 और 53000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52000, 51900 और 51500 के स्तर पर नजर आये।


    Stocks on Broker's Radar: डॉ रेड्डीज, पीएनबी और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

    Sharekhan के जतिन गेडिया के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Canara Bank Future : खरीदें - 118 रुपये, टारगेट - 123/125 रुपये, स्टॉपलॉस - 114 रुपये

    Gujarat Gas Future : खरीदें - 659 रुपये, टारगेट - 695/705 रुपये, स्टॉपलॉस - 650 रुपये

    SRF Future : खरीदें - 2519 रुपये, टारगेट - 2650/2700 रुपये, स्टॉपलॉस - 2440 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Voltas

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Sharekhan के जतिन गेडिया ने कहा कि उन्होंने Voltas पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Voltas की अगस्त की एक्सपायरी वाली 1540 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। जतिन गेडिया ने कहा कि इसमें 49 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 62 से 75 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 36 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।