Stocks on Broker's Radar: डॉ रेड्डीज, पीएनबी और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

DR REDDY’S पर गोल्डमैन सैक्स ने न्यूट्रल कॉल देकर इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 6625 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का Q1 रेवन्यू/EBITDA अनुमान से ज्यादा रहा। वहीं GMs बेहतर रहने के कारण मार्जिन अच्छी रही। EBITDA मार्जिन आंशिक रूप से कम हो गई। उन्होंने FY25-27E के लिए EPS 2%-12% तक बढ़ाया है

अपडेटेड Jul 29, 2024 पर 2:12 PM
Story continues below Advertisement
IDFC FIRST BANK पर जेफरीज ने खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य घटाकर 95 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks on Broker's Radar: डॉ रेड्डीज () के पहली तिमाही में नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। कंपनी की आय 14 परसेंट बढ़ी। मुनाफे और मार्जिन में हल्की कमी देखने को मिली। कंपनी ने एक शेयर को 5 शेयर में SPLIT करने का ऐलान किया है। इस पर गोल्डमैन सैक्स ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का Q1 में मुनाफा सालाना आधार पर1,255.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,251.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में NII 9,504.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,476.2 करोड़ रुपये रही। इस स्टॉक पर मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट नजरिया अपनाया है। इसके अलावा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक भी ब्रोकरेज के रडार पर आ गया है। इस पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। जानते हैं किस ब्रोकरेज ने किस स्टॉक पर कितना दिया टारगेट प्राइस-

    GOLDMAN SACHS ON DR REDDY’S

    गोल्डमैन सैक्स ने डॉ रेड्डीज पर न्यूट्रल कॉल दी है। इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 6625 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का Q1 रेवन्यू/EBITDA अनुमान से ऊपर रहा। नतीजे मुख्य बाजारों में मजबूत प्रदर्शन से प्रेरित दिखे। GMs बेहतर रहने के कारण मार्जिन अच्छी रही। SG&A खर्च अधिक रहने की वजह से EBITDA मार्जिन आंशिक रूप से कम हो गई। Q1 के नतीजों को ध्यान में रखते हुए FY25-27E के लिए EPS 2%-12% तक बढ़ाया गया। भारत/अमेरिका व्यापार के लिए हायर ग्रोथ आउटलुक जारी किया है।

    ये 9 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, एक हफ्ते में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति


    MORGAN STANLEY On PNB

    मॉर्गन स्टैनली ने पीएनबीसी पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 80 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि बैंक की NII अनुमान के मुताबिक रही। इसमें B/S ग्रोथ औसत रही। तिमाही आधार पर मार्जिन 3 बीपीएस घटकर 3.07% हो गया। लोअर स्लिपेज, क्रेडिट लागत के साथ एसेट क्वालिटी का रुझान उम्मीद से बेहतर रहा। एमजीएमटी ने FY25 क्रेडिट कॉस्ट गाइडेंस को पहले के 100 बीपीएस से घटाकर 50 बीपीएस कर दिया है। SMA 1 और 2 बढ़कर 2.5% पर पहुंच गया। इस पर नजर रखनी चाहिए।

    JEFFERIES ON IDFC FIRST BANK

    जेफरीज ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य घटाकर 95 रुपये प्रति शेयर तय किया है। MFI Segment में अधिक क्रेडिट लॉस होने के कारण Q1 मुनाफा अनुमान से कम रहा। Q2-Q4 तक इसमें गिरावट बनी रह सकती है। डिपॉजिट ग्रोथ 36% होने से लोन ग्रोथ को मदद मिली और एलडीआर (अब 97%) में सुधार हुआ। ऑपरेशन एफिसिएंसीज स्पष्ट हैं और H2FY25-27 तक मुनाफा बढ़ाने में सहायता करेंगी। वित्त वर्ष 27 में आरओए बढ़कर 1.4% हो सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।