Get App

Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें इन फार्मा और इंजीनियरिंग सेक्टर के शेयर में कितना है दम

Dealing Room Check: L&T पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इन दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें BTST रणनीति अपनाना चाहिए। इस शेयर में 3850-3875 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं

Yatin Motaअपडेटेड Jul 29, 2024 पर 5:16 PM
Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें इन फार्मा और इंजीनियरिंग सेक्टर के शेयर में कितना है दम
ZYDUS LIFE पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक इस फार्मा स्टॉक में HNIs ने खरीदारी की है। इसका OI भी 3% बढ़ा है

Dealing Room Check: निफ्टी आज 25000 की दहलीज से फिसल गया। ऊपरी लेवल निफ्टी, बैंक निफ्टी नीचे फिसल गये। लेकिन मिडकैप, स्मॉलकैप की पार्टी अब भी जारी है। दोनों इंडेक्स करीब 1% ऊपर नजर आये। सरकारी बैंकों में आज तूफानी तेजी रही। निफ्टी PSU BANK इंडेक्स आज करीब तीन परसेंट उछला। नतीजों के बाद PNB 6% से ज्यादा उछला। इसके साथ ही SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया भी 2 से 5% चढ़े। सरकारी ही नहीं निजी बैंकों में भी तेजी की बहार दिखी। रिजल्ट के बाद अच्छी कमेंट्री से बंधन बैंक 12% उछला। सिटी यूनियन बैंक भी 6% भागा। वहीं ICICI बैंक और इंडसइंड बैंक भी डेढ़ परसेंट बढ़े।

इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज फेडरल बैंक और आरईसी के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एलएंडटी यानी कि लार्सन टुब्रो (L&T) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से इस शेयर में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और बेचने की राय दी है। डीलर्स ने कहा कि शेयर में नई खरीदारी हुई है। इसका ओपन इंटरेस्ट 3% बढ़ा है। डीलर्स इसके शेयरों में 3850-3875 रुपये के लक्ष्य दिख रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें