Dealing Room Check: HUL के नतीजे पूरे FMCG सेक्टर पर हावी नजर आये। निफ्टी FMCG इंडेक्स करीब 3% गिरा। वॉल्यूम ग्रोथ की निराशा से HUL 6% से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। वहीं कोलगेट के भी नतीजे उम्मीद से कमजोर देखने को मिले। मार्जिन पर तगड़ी चोट नजर आई। दूसरी तरफ एस्कोर्ट्स में 6 परसेंट की जोरदार गिरावट देखने को मिली। SONA BLW को रेलवे कारोबार बेचना बाजार को पसंद नहीं आया। जानकारों के मुताबिक 1600 करोड़ में हुई डील काफी सस्ते भाव पर हुई है। इस डील के बाद SONA BLW 14% ऊपर चढ़ गया। इधर डीलर्स ने आज ल्यूपिन (LUPIN) और गोदरेज कंज्यूमर (GODREJ CONSUMER) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के शेयर में तेजी करवाई है। डीलर्स ने ल्यूपिन (LUPIN) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि आज घरेलू फंड्स की ओर से शेयर में खरीदारी होती दिखाई दे रही है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि अक्टूबर सीरीज फ्यूचर्स में फ्रेश खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 2150-2170 रुपये तक का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज एफएमसीजी सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने गोदरेज कंज्यूमर (GODREJ CONSUMER) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि HNIs ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स का मानना है इस शेयर में 1275-1300 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)