Top F&O Calls: बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी आज हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। निफ्टी में बजाज ऑटो, नेस्ले इंडिया, ब्रिटानिया, एचयूएल, एसबीआई लाइफ, हिंडाल्को के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते हुए लाल निशान में नजर आये। निफ्टी में ग्रासिम, एमएंडएम, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, श्रीराम फाइनेंस और एचडीएफसी के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। सेंसेक्स की बात करें तो भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, रिलायंस, नेस्ले इंडिया और आईटीसी के शेयर लाल निशान में दिखाई दिये। इस बीच आज JM Financial की सोनी पटनायक ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये।
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24400, 24500 और 24600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24400, 24300 और 24200 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51700, 51800 और 52000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51500, 51300 और 51200 के स्तर पर नजर आये।
बाजार पर सोनी पटनायक की राय
सोनी पटनायक ने कहा कि आज निफ्टी में 24500 पर एक रेजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी इस रेजिस्टेंस को क्रॉस करता है तो इसमें एक स्विंग देखने को मिल सकता है। ऐसा होने पर ये 24600 के लेवल तक जा सकता है। इसमें 24400 और 24370 का जो सपोर्ट है वह काफी अहम है। अगर ये इसे होल्ड करता है तो इसमें शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है।
सोनी ने आगे कहा कि इसमें जो पुलबैक आयेगा वह बैंक निफ्टी के सपोर्ट से आयेगा। बैंक निफ्टी आज 51600 के होल्ड कर रहा है। इंडेक्स में आज कंसोलिडेशन दिख रहा है। इसलिए हमारा मानना है कि आज ये 51800 या 52000 के लेवल को छूने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे सकता है।
उन्होंने ट्रेडिंग राय देते हुए कहा अभी के लिए निफ्टी पर कोई बाय या सेल कॉल नहीं है। लेकिन बैंक निफ्टी यदि 51800 के लेवल को क्रॉस करता है तो इसमें 52000 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
JM Financial की सोनी पटनायक के शानदार एफएंडओ कॉल्स
REC Future : खरीदें - 525 रुपये, टारगेट - 550/560 रुपये, स्टॉपलॉस - 515 रुपये
LTIMindtree Future : खरीदें - 5857 रुपये, टारगेट - 6020/6050 रुपये, स्टॉपलॉस - 5900 रुपये
Bata Future : बेचें - 1358 रुपये, टारगेट - 1320/1300 रुपये, स्टॉपलॉस - 1390 रुपये
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)