सोना बीएलडब्ल्यू (Sona BLW) एस्कॉर्ट्स कुबोटा का रेलवे इक्विपमेंट कारोबार खरीदेगी। Sona BLW 1600 करोड़ में स्कॉर्ट्स कुबोटा से कारोबार खरीदेगी। वहीं सालाना आधार पर Sona BLW का Q2 में मुनाफा 124.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 143.6 करोड़ रुपये रहा। Q2 में आय 787.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 922.2 करोड़ रुपये रही। कंपनी के नतीजों और डील के बाद जेपी मॉर्गन ने स्टॉक पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। दूसरी तरफ US में Eylea के बायोसिमिलर के लॉन्च के संबंध में बायोकॉन के पक्ष में कोर्ट का फैसला आने से इस स्टॉक में एक्शन देखने को मिल सकता है। एचएसबीसी ने इस स्टॉक पर रिड्यूस रेटिंग दी है। इसके साथ ही एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और KPIT टेक्नोलॉजी पर ब्रोकरेज फर्मों ने अपनी राय प्रकट की है। जानते हैं किस स्टॉक में दांव लगाने से हो सकती है कमाई-
जेपी मॉर्गन ने सोनो बीएलडब्ल्यू पर न्यूट्रल कॉल दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 640 रुपये तय किया है। Q2 में आय, EBITDA अनुमान से 3/10% कमजोर रहा। कंपनी के रेलवे कंपोनेंट्स में एंट्री करने से रेवन्यू अनुमान से कम रहा। इलेक्टिक व्हीकल्स में रेवन्यू ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए ऑर्डरबुक की मजबूती कायम रही लेकिन Non-EV रेवन्यू ग्रोथ कमजोर रही। कंपनी की कमजोर ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए FY25-27 के EPS पूर्वानुमानों में 7-10% की कटौती की गई है।
एचएसबीसी ने बायोकॉन पर रिड्यूस रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 300 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि अमेरिका में Eylea के बायोसिमिलर के लॉन्च का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट के फैसले से इसके लॉन्च का रास्ता साफ हो गया है। Yesafili का लॉन्च कानूनी लड़ाई के चलते अटका हुआ था। इसके बाद Yesafili का समय से लॉन्च होना कंपनी के लिए अहम माना जा रहा है।
JPMORGAN ON KPIT TECHNOLOGY
जेपी मॉर्गन ने केपीआईटी टेक्नोलॉजी पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इस शेयर का लक्ष्य घटाकर 1900 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी ने FY25 CC रेव ग्रोथ को निचले स्तर तक घटाया। हालांकि उसने अपनी 18-22% गाइडेंस रेंज बरकरार रखी है। गाइडेंस में कटौती डील रैंप अप और डील क्लोजर में देरी की वजह से देखने को मिली। ग्राहकों को सही लागत प्रदान करने के लिए सौदों की ऑफशोरिंग के कारण भी गाइडेंस में कटौती हुई है। गाइडेंस में कटौती के परिणामस्वरूप H2 के नरम रहने की आशंका है। स्टॉक से निगेविट रिस्पॉन्स की उम्मीद है।
मॉर्गन स्टैनली ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 780 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक Q2 में मार्जिन और कॉस्ट अनुमान से अच्छे रहे।
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)