Get App

डीलर्स ने आज इन दो स्टॉक में कराई जोरदार खरीदारी, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: LUPIN पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस शेयर में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में 2150-2170 रुपये तक का लक्ष्य देखने को मिल सकता है

Yatin Motaअपडेटेड Oct 24, 2024 पर 4:32 PM
डीलर्स ने आज इन दो स्टॉक में कराई जोरदार खरीदारी, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर
GODREJ CONSUMER पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। ये शेयर 1275-1300 रुपये के लक्ष्य तक चढ़ सकता है। डीलर्स के मुताबिक HNIs ने शेयर में आज खरीदारी की है

Dealing Room Check: HUL के नतीजे पूरे FMCG सेक्टर पर हावी नजर आये। निफ्टी FMCG इंडेक्स करीब 3% गिरा। वॉल्यूम ग्रोथ की निराशा से HUL 6% से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। वहीं कोलगेट के भी नतीजे उम्मीद से कमजोर देखने को मिले। मार्जिन पर तगड़ी चोट नजर आई। दूसरी तरफ एस्कोर्ट्स में 6 परसेंट की जोरदार गिरावट देखने को मिली। SONA BLW को रेलवे कारोबार बेचना बाजार को पसंद नहीं आया। जानकारों के मुताबिक 1600 करोड़ में हुई डील काफी सस्ते भाव पर हुई है। इस डील के बाद SONA BLW 14% ऊपर चढ़ गया। इधर डीलर्स ने आज ल्यूपिन (LUPIN) और गोदरेज कंज्यूमर (GODREJ CONSUMER) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के शेयर में तेजी करवाई है। डीलर्स ने ल्यूपिन (LUPIN) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि आज घरेलू फंड्स की ओर से शेयर में खरीदारी होती दिखाई दे रही है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि अक्टूबर सीरीज फ्यूचर्स में फ्रेश खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 2150-2170 रुपये तक का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें