फार्मा और होटल सेक्टर के दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: LUPIN पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस फार्मा कंपनी के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स द्वारा इस शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 2150-2160 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं

अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 5:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
INDIAN HOTELS पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक आज HNIs की तरफ इस शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 780-790 रुपये के लक्ष्य की उम्मीद जताई है

Dealing Room Check: - बाजार में चौतरफा बिकवाली के चलते निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 5 परसेंट से ज्यादा टूट गया। डिमांड में सुस्ती की आशंका से ओबरॉय में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट नजर आई। वहीं लोढ़ा, गोदरेज प्राॉपर्टी, DLF, प्रेस्टीज के शेयर 6 परसेंट तक टूट गये। दूसरी तरफ सरकारी कंपनियों और मेटल शेयरों का भी हाल बेहाल नजर आया। आज बाजार को सिर्फ IT का सहारा मिला। निफ्टी IT इंडेक्स डेढ़ परसेंट ऊपर दिखाई दिया। विप्रो करीब 3% उछलकर वायदा के टॉप गेनर में शामिल हुआ। TCS और इंफोसिस में भी रौनक देखने को मिली। ICICI प्रू का शेयर 8% की गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना। वही इंडियामार्ट 9 परसेंट तो Cyient DLM का शेयर 13 परसेंट लुढ़क गया। इधर डीलर्स ने आज ल्यूपिन (LUPIN) और इंडियन होटल्स (INDIAN HOTELS) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

LUPIN

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने ल्यूपिन (LUPIN) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स की फार्मा शेयरों में खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स ने स्टॉक के लिए 2150-2160 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं। डीलर्स के मुताबिक जनवरी सीरीज में शेयर में फ्रेश खरीदारी देखने को मिली है।


HDFC BANK Q3 Result: मुनाफा बढ़कर 16,735 करोड़, NII बढ़कर हुई 30,653 करोड़ रुपये

INDIAN HOTELS

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज होटल सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने इंडियन होटल्स (INDIAN HOTELS) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs की तरफ से आज इस शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 780-790 रुपये के लक्ष्य दिख सकते हैं। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।