Get App

फार्मा और होटल सेक्टर के दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: LUPIN पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस फार्मा कंपनी के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स द्वारा इस शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 2150-2160 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं

Yatin Motaअपडेटेड Jan 22, 2025 पर 5:05 PM
फार्मा और होटल सेक्टर के दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स
INDIAN HOTELS पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक आज HNIs की तरफ इस शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 780-790 रुपये के लक्ष्य की उम्मीद जताई है

Dealing Room Check: - बाजार में चौतरफा बिकवाली के चलते निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 5 परसेंट से ज्यादा टूट गया। डिमांड में सुस्ती की आशंका से ओबरॉय में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट नजर आई। वहीं लोढ़ा, गोदरेज प्राॉपर्टी, DLF, प्रेस्टीज के शेयर 6 परसेंट तक टूट गये। दूसरी तरफ सरकारी कंपनियों और मेटल शेयरों का भी हाल बेहाल नजर आया। आज बाजार को सिर्फ IT का सहारा मिला। निफ्टी IT इंडेक्स डेढ़ परसेंट ऊपर दिखाई दिया। विप्रो करीब 3% उछलकर वायदा के टॉप गेनर में शामिल हुआ। TCS और इंफोसिस में भी रौनक देखने को मिली। ICICI प्रू का शेयर 8% की गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना। वही इंडियामार्ट 9 परसेंट तो Cyient DLM का शेयर 13 परसेंट लुढ़क गया। इधर डीलर्स ने आज ल्यूपिन (LUPIN) और इंडियन होटल्स (INDIAN HOTELS) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

LUPIN

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने ल्यूपिन (LUPIN) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स की फार्मा शेयरों में खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स ने स्टॉक के लिए 2150-2160 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं। डीलर्स के मुताबिक जनवरी सीरीज में शेयर में फ्रेश खरीदारी देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें