Dealing Room Check: अमेरिका में मंदी का डर कम होने से भारतीय शेयर बाजार में जोश देखने को मिला। IT शेयरों में जोरदार खरीदारी नजर आई। रिलायंस, HDFC Bank, ICICI BANK और इंफोसिस ने बाजार के जोश को और बढ़ाया। बैंक निफ्टी में रफ्तार नजर आई। स्मॉलकैप और मिडकैप में भी रौनक देखने को मिली। सरकारी बैंकों में तूफानी तेजी रही। निफ्टी सरकारी बैंक इंडेक्स ढ़ाई परसेंट से ज्यादा तेजी पर कारोबार करता नजर आया। रियल्टी और ऑटो शेयरों में भी अच्छी रौनक रही। इधर डीलर्स ने आज नालको (NALCO) और जायडस लाइफ (ZYDUS LIFE) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने मेटल सेक्टर के शेयर में तेजी करवाई है। डीलर्स ने नालको (NALCO) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस शेयर में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि मेटल शेयरों में नई खरीदारी हुई है। इसका ओपन इंटरेस्ट 8% बढ़ा है। इस शेयर में 180-182 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज फार्मा सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने जायडस लाइफ (ZYDUS LIFE) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में नई खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर 1350-1360 रुपये के पोजीशनल लक्ष्य तक चढ़ सकता है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)