Get App

Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई जोरदार खरीदारी, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: NALCO पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस शेयर में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। इस शेयर में 180-182 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

Yatin Motaअपडेटेड Aug 09, 2024 पर 4:55 PM
Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई जोरदार खरीदारी, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर
ZYDUS LIFE पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। ये शेयर 1350-1360 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में नई खरीदारी हुई है

Dealing Room Check: अमेरिका में मंदी का डर कम होने से भारतीय शेयर बाजार में जोश देखने को मिला। IT शेयरों में जोरदार खरीदारी नजर आई। रिलायंस, HDFC Bank, ICICI BANK और इंफोसिस ने बाजार के जोश को और बढ़ाया। बैंक निफ्टी में रफ्तार नजर आई। स्मॉलकैप और मिडकैप में भी रौनक देखने को मिली। सरकारी बैंकों में तूफानी तेजी रही। निफ्टी सरकारी बैंक इंडेक्स ढ़ाई परसेंट से ज्यादा तेजी पर कारोबार करता नजर आया। रियल्टी और ऑटो शेयरों में भी अच्छी रौनक रही। इधर डीलर्स ने आज नालको (NALCO) और जायडस लाइफ (ZYDUS LIFE) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने मेटल सेक्टर के शेयर में तेजी करवाई है। डीलर्स ने नालको (NALCO) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस शेयर में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि मेटल शेयरों में नई खरीदारी हुई है। इसका ओपन इंटरेस्ट 8% बढ़ा है। इस शेयर में 180-182 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें