Dealing Room Check: - रियल्टी, कैपिटल गुड्स और PSUs में आज सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। तीनों सेक्टर करीब 2% चढ़े। कैपिटल गुड्स में पॉलीकैब, डिक्सन और कमिंस 3-4% उछल गये। इसके साथ ही वोल्टास, हैवेल्स और क्रॉम्पटन में भी रफ्तार नजर आई। डिफेंस शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली। गार्डन रीच में 20% का अपर सर्किट लगा। इसके साथ ही मझगांव डॉक, कोचिन शिपयार्ड, BDL और मिधानी भी 8 से 10% दौड गये। DGTR की सेफगार्ड ड्यूटी की सिफारिश से मेटल शेयर चमके। निफ्टी मेटल इंडेक्स एक परसेंट मजबूत हो गया। SAIL करीब चार परसेंट का उछाल दिखा। इसके साथ ही टाटा स्टील, JSW STEEL और हिंदुस्तान कॉपर भी चमके। IT सेक्टर आज के बाजार की कमजोर कड़ी रहा। निफ्टी IT इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट फिसल गया। निफ्टी के टॉप 5 लूजर्स स्टॉक्स में से 4 IT सेक्टर के रहे। इधर डीलर्स ने आज जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) और हैवेल्स (Havells) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पीएसयू सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एनबीसीसी (NBCC) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक आज HNIs की तरफ से PSU शेयरों में खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में फ्रेश खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 86-88 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने डीएलएफ (DLF) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक रियल एस्टेट शेयरों में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है। FIIs की रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 710-725 रुपये के लक्ष्य देखने को मिला। शेयर में BTST की स्ट्रैटेजी अपनाने की राय दी है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)