Get App

डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज पीएसयू और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: NBCC पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस पीएसयू सेक्टर के स्टॉक्स में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs की तरफ से PSU शेयरों में खरीदारी हुई है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 86-88 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

Yatin Motaअपडेटेड Mar 19, 2025 पर 5:37 PM
डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज पीएसयू और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स
DLF पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक इस रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी के शेयर में तेजी आ सकती है। डीलर्स के मुताबिक FIIs की रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है

Dealing Room Check: - रियल्टी, कैपिटल गुड्स और PSUs में आज सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। तीनों सेक्टर करीब 2% चढ़े। कैपिटल गुड्स में पॉलीकैब, डिक्सन और कमिंस 3-4% उछल गये। इसके साथ ही वोल्टास, हैवेल्स और क्रॉम्पटन में भी रफ्तार नजर आई। डिफेंस शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली। गार्डन रीच में 20% का अपर सर्किट लगा। इसके साथ ही मझगांव डॉक, कोचिन शिपयार्ड, BDL और मिधानी भी 8 से 10% दौड गये। DGTR की सेफगार्ड ड्यूटी की सिफारिश से मेटल शेयर चमके। निफ्टी मेटल इंडेक्स एक परसेंट मजबूत हो गया। SAIL करीब चार परसेंट का उछाल दिखा। इसके साथ ही टाटा स्टील, JSW STEEL और हिंदुस्तान कॉपर भी चमके। IT सेक्टर आज के बाजार की कमजोर कड़ी रहा। निफ्टी IT इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट फिसल गया। निफ्टी के टॉप 5 लूजर्स स्टॉक्स में से 4 IT सेक्टर के रहे। इधर डीलर्स ने आज जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) और हैवेल्स (Havells) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

NBCC

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पीएसयू सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एनबीसीसी (NBCC) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक आज HNIs की तरफ से PSU शेयरों में खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में फ्रेश खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 86-88 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें