Get App

बाजार में गिरावट के बीच इन दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर खरीदारी, जानें कितना चढ़ेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: Nykaa पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स को लगता है कि इसमें 205-206 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। डीलर्स का कहना है कि HNIs ने खरीदारी की है

Yatin Motaअपडेटेड Jun 23, 2025 पर 4:31 PM
बाजार में गिरावट के बीच इन दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर खरीदारी, जानें कितना चढ़ेंगे दोनों स्टॉक्स
PFC के शेयर में डीलर्स ने खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 415-418 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है

Dealing Room Check: - एक्सेंचर का अच्छा गाइडेंस भी आज IT सेक्टर में जोश नहीं भर पाया। कंपनी की कमजोर होती ऑर्डरबुक से चिंता बढ़ी। IT इंडेक्स करीब 1 परसेंट नीचे गिर गया। ऑटो और FMCG शेयरों में भी गिरावट दिखाई दी। हालांकि मेटल और कैपिटल गुड्स में खरीदारी नजर आई। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों का जोश हाई दिखा। MCX करीब 2 परसेंट चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। उधर CDSL, एंजेल वन और BSE में भी 2-3 परसेंट की मजबूती देखने को मिली। डिफेंस शेयरों में फिर विस्फोटक तेजी लौटी। इंडेक्स 2 परसेंट से ज्यादा ऊपर पहुंचा। BEL नए ऑर्डर से 3% उछाल के साथ शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। इसके साथ ही BDL भी मजबू्त हुआ। मझगांव डॉक में भी रौनक देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज नायका (Nykaa) और पीएफसी (PFC) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

NYKAA

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑनलाइन स्टोर कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने नायका (Nykaa) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें HNIs ने खरीदारी की है। इसमें शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इसका OI 15% घटा है। डीलर्स को लगता है कि स्टॉक में 205-206 रुपये के लक्ष्य संभव हैं। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें