Get App

फाइनेंस और सीमेंट सेक्टर के दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: PFC पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस पावर फाइनेंस कंपनी के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयरों में घरेलू फंड्स की शेयर में खरीदारी हुई है। शेयर में 400-410 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

Yatin Motaअपडेटेड Jan 28, 2025 पर 4:59 PM
फाइनेंस और सीमेंट सेक्टर के दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स
AMBUJA CEMENT पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक आज FIIs की तरफ से शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स का कहना है कि इस स्टॉक पर 565-575 तक के लक्ष्य दिख सकते हैं

Dealing Room Check: - RBI के एक्शन से NBFCs शेयरों में भी तूफानी तेजी देखने को मिली। चोला फाइनेंस का शेयर 6% के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। M&M FINANCE, श्रीराम फाइनेंस और PEL में भी 5% से ज्यादा का उछाल नजर आया। टैरिफ लगाने के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी से फार्मा शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी फार्मा इंडेक्स दो परसेंट से ज्यादा फिसला। बायोकॉन, ग्रेन्यूल्स और सनफार्मा 4 से 5% तक फिसल गये। नतीजों के बाद Kaynes टेक में मुनाफावसूली नजर आई। शेयर इंट्राडे में 20 परसेंट तक टूट गया। इधर डीलर्स ने आज पीएफसी लिमिटेड (PFC LTD) और अंबुजा सीमेंट (AMBUJA CEMENT) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

PFC LTD

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पावर फाइनेंस कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने पीएफसी लिमिटेड (PFC LTD) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स की शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 400-410 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें