Get App

Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें इस पावर सेक्टर के शेयर में कितना है दम

Dealing Room Check: REC पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इन दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें BTST रणनीति अपनाना चाहिए। इस शेयर में 675-680 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं

Yatin Motaअपडेटेड Jul 30, 2024 पर 5:13 PM
Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें इस पावर सेक्टर के शेयर में कितना है दम
INDIAMART पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। इसमें 3100-3150 का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में HNIs ने खरीदारी की है

Dealing Room Check: बाजार में खरीदारी का मूड कायम नजर आया। निफ्टी और निफ्टी बैंक ऊंचाई पर चढ़कर कारोबार करते दिखे। रिकॉर्ड ऊंचाई पर मिडकैप, स्मॉलकैप का आउटपरफॉर्मेंस आज भी जारी रहा। दोनों इंडेक्स आधे परसेंट से ज्यादा ऊपर कारोबार करते नजर आये। अच्छे नतीजों के बाद कोलगेट करीब 6 परसेंट की तेजी के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं क्रूड की नरमी ने OMCs और पेंट शेयरों में आज गरमी नजर आई। BPCL, IOC, HPCL 3 से 6 परसेंट तक ऊपर कारोबार करते हुए दिखाई दिये। एशियन पेंट, पिडिलाइट और इंडिगो में भी रौनक देखने को मिली। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज फेडरल बैंक और आरईसी के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पावर सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने आरईसी (REC) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से इस शेयर में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और बेचने की राय दी है। डीलर्स ने कहा कि घरेलू फंड्स ने शेयर में आज खरीदारी की है। डीलर्स को इसके शेयरों में 675-680 रुपये के लक्ष्य दिख रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें