Dealing Room Check: - आज भारतीय शेयर बाजारों में डिफेंस शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। ये इंडेक्स करीब दो परसेंट फिसला। इसके साथ ही कैपिटल गुड्स, NBFCs, FMCG और फार्मा शेयरों में भी दबाव नजर आया। वहीं रियल्टी और ऑटो शेयरों में भी नरमी देखने को मिली। प्राइवेट सेक्टर का दिग्गज बैंक एक्सिस बैंक 5% से ज्यादा गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना। दूसरी तरफ आईटी दिग्गज विप्रो और केबल एंड वायर सेक्टर की पॉलीकैब में डेढ़ से दो परसेंट से ज्यादा की तेजी नजर आई। इंडियन होटल्स में भी रौनक देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज सेल (SAIL) और एलएंडटी फाइनेंस (L&T Finance) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने मेटल सेक्टर की कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने सेल (SAIL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि आज मेटल शेयर में घरेलू फंड्स द्वारा खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स ने इसमें 140 रुपये का लक्ष्य दिया है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर के फ्यूचर्स में ताजा खरीदारी दिखी है।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज फाइनेंस सेक्टर के शेयर में खरीदारी की राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने एलएंडटी फाइनेंस (L&T Finance) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि इस शेयर में नतीजों से पहले खरीदारी की सलाह दी गई है। डीलर्स को इसमें 206-208 रुपये का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है। वैसे भी आज शेयर में ताजा खरीदारी हुई है। इसका OI भी 6% बढ़ा है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)