Get App

Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: SAMVARDHANA MOTHERSON पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस शेयर में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। इस शेयर में 186-188 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

Yatin Motaअपडेटेड Aug 08, 2024 पर 4:57 PM
Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर
SBI LIFE पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। ये शेयर 1750-1770 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। डीलर्स के मुताबिक FIIs ने शेयर में खरीदारी की है

Dealing Room Check: RBI पॉलिसी के दिन बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निफ्टी करीब 180 प्वाइंट फिसल कर बंद हुआ। इंफोसिस, रिलायंस, L&T और एशियन पेंट ने दबाव बनाया। वहीं बैंक निफ्टी, मिडकैप और स्मॉलकैप में हल्की बढ़त के बाद फिर से कमजोरी नजर आई। RBI ने ब्याज दरों में फिर कोई बदलाव नहीं किया। लेकिन महंगाई पर गंभीर चिंता जताई। आरबाई का fy25 के लिए GDP अनुमान 7.2% पर कायम नजर आया। वहीं पहली तिमाही में भारत फोर्ज का स्टैंडअलोन मुनाफा 14% घटा। रेवेन्यू 10% बढ़ा। मार्जिन में 2% का सुधार दिखा। वहीं MRF के PROFIT में 6% का दबाव नजर आया। इधर डीलर्स ने आज संवर्धन मदरसन (SAMVARDHANA MOTHERSON) और एसबीआई लाइफ (SBI LIFE) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑटोमोटिव सेक्टर के शेयर में तेजी करवाई है। डीलर्स ने संवर्धन मदरसन (SAMVARDHANA MOTHERSON) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस शेयर में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में घरेलू फंड्स ने खरीदारी की है। इस शेयर में 186-188 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें