Tata Motors का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 24300, 24400 और 24500 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24200, 24100 और 24000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 50300, 50500 और 51000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 50200, 50100 और 50000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 2:52 PM
Tata Motors पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 1050 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top F&O Calls: सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में नालको, पीरामल एंटरप्राइजेज, श्री सीमेंट, जेक सीमेंट और सेल के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं टीवीएस मोटर, एशियन पेंट्स, एस्ट्रल, हिंडाल्को और टाटा पावर के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा ट्रेंट, वोडाफोन आइडिया, एल्केम लैब, ल्यूपिन और जीएमआर एयरपोर्ट्स में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि इंडियामार्ट, कोरोमंडल इंटरनेशनल, भारती एयरटेल, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और पीएफसी के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24300, 24400 और 24500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24200, 24100 और 24000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50300, 50500 और 51000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50200, 50100 और 50000 के स्तर पर नजर आये।


    सिर्फ 3 दिन में एक एक्सपर्ट ने कमाया 10% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 8 स्टॉक्स पर खेला दांव

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    ABB India Future : खरीदें -8074 रुपये, टारगेट - 8450/8500 रुपये, स्टॉपलॉस - 7850 रुपये

    Navin Fluorine : खरीदें - 3619 रुपये, टारगेट - 3720 रुपये, स्टॉपलॉस - 3570 रुपये

    M&M Future : खरीदें - 2711 रुपये, टारगेट - 2750/2800 रुपये, स्टॉपलॉस -2650 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Motors

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Tata Motors पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Tata Motors की अगस्त की एक्सपायरी वाली 1050 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 26 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 37/45 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 14.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।