सिर्फ 3 दिन में एक एक्सपर्ट ने कमाया 10% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 8 स्टॉक्स पर खेला दांव

Route Mobile पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 1614 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1850 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Aarti Industries पर एमके ग्लोबल फाइनेंशियल के कपिल शाह ने 749 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 840 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 12:33 PM
Atul Ltd पर प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी ने 8076 रुपये के लेवल पर 8500 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं जो कि पिछले तीन हफ्तों के विजेता भी हैं। इस हफ्ते Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत, एमके ग्लोबल फाइनेंशियल के कपिल शाह और प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 1.42% का निगेटिव रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर कपिल शाह के सुझाये स्टॉक्स ने 3.56% का निगेटिव रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 10.5% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY Route Mobile


    प्रशांत सावंत ने इस स्टॉक में 1614 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1850 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1490 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    एमके ग्लोबल फाइनेंशियल के कपिल शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Aarti Industries

    कपिल शाह ने इस स्टॉक में 749 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 742 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 840 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Atul Ltd

    प्रदीप होतचंदानी ने इसमें 8076 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 8500 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 7820 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    आरबीआई पॉलिसी के दिन सेंसेक्स और निफ्टी में दिखा दबाव, इन चार स्टॉक्स में खरीदारी करने पर होगी तगड़ी कमाई

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY PI Industries

    प्रशांत सावंत ने इस स्टॉक में 4500 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 4880 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 4125 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    एमके ग्लोबल फाइनेंशियल के कपिल शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Metro Brands

    कपिल शाह ने इस स्टॉक में 1354 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1300 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1500 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Kfin

    प्रदीप होतचंदानी ने इसमें 884 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 940 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 850 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Jyothy Lab

    प्रदीप होतचंदानी ने इसमें 548 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 585 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 524 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।