Dealing Room Check: - निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा जोश देखने को मिला। इंडेक्स करीब 1000 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 52600 के पार निकला। पिछले 8 दिनों में बैंक निफ्टी करीब 7% का चला। आज का स्पॉटलाइट शेयर कोटक बैंक 3 साल की ऊंचाई पर पहुंचा। वहीं ICICI बैंक भी 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। डिफेंस और रेलवे शेयरों की पुरानी थीम फिर HOT हुई। रेलटेल और IRCON 4-6 परसेंट ऊपर नजर आया। SCI और HAL में भी 4-5 परसेंट तक की तेजी देखने को मिली। इस महीने HAL 32 परसेंट तो भारत डायनमिक्स में 38% का उछाल देखने को मिला। रेल शेयरों में भी 20 परसेंट तक की तेजी दिखाई दी। गैस और ऑयल मार्केटिंग शेयरों में अच्छी तेजी नजर आई। गैस पाइपलाइन टैरिफ में बदलाव की सिफारिश से GAIL और GSPL 2 से 5 परसेंट तक भागे। BPCL, HPCL और IOC में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज एसबीआई (SBI) और आईईएक्स (IEX) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एसबीआई (SBI) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि वे लार्जकैप बैंकों पर पॉजिटिव नजरिया रखते हैं। डीलर्स के मुताबिक इसमें एक्सपायरी से पहले 2-4% तेजी संभव है।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज होटल सेक्टर की कंपनी के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने आईईएक्स (IEX) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि घरेलू फंड्स की शेयर में खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स के मुताबिक इसका मार्च सीरीज में OI 13% गिरा है जबकि शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 180-182 रुपये तक के लक्ष्य संभव है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)