Get App

डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज एक बैंकिंग स्टॉक और इस शेयर में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: SBI पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक्स में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक आज लार्ज कैप शेयरों में खरीदारी नजर आई है। डीलर्स के मुताबिक इसमें एक्सपायरी से पहले 2-4% तेजी संभव है

Yatin Motaअपडेटेड Mar 24, 2025 पर 4:02 PM
डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज एक बैंकिंग स्टॉक और इस शेयर में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स
IEX पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स ने इस शेयर में आज खरीदारी नजर आई है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 180-182 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

Dealing Room Check: - निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा जोश देखने को मिला। इंडेक्स करीब 1000 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 52600 के पार निकला। पिछले 8 दिनों में बैंक निफ्टी करीब 7% का चला। आज का स्पॉटलाइट शेयर कोटक बैंक 3 साल की ऊंचाई पर पहुंचा। वहीं ICICI बैंक भी 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। डिफेंस और रेलवे शेयरों की पुरानी थीम फिर HOT हुई। रेलटेल और IRCON 4-6 परसेंट ऊपर नजर आया। SCI और HAL में भी 4-5 परसेंट तक की तेजी देखने को मिली। इस महीने HAL 32 परसेंट तो भारत डायनमिक्स में 38% का उछाल देखने को मिला। रेल शेयरों में भी 20 परसेंट तक की तेजी दिखाई दी। गैस और ऑयल मार्केटिंग शेयरों में अच्छी तेजी नजर आई। गैस पाइपलाइन टैरिफ में बदलाव की सिफारिश से GAIL और GSPL 2 से 5 परसेंट तक भागे। BPCL, HPCL और IOC में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज एसबीआई (SBI) और आईईएक्स (IEX) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

SBI

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एसबीआई (SBI) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि वे लार्जकैप बैंकों पर पॉजिटिव नजरिया रखते हैं। डीलर्स के मुताबिक इसमें एक्सपायरी से पहले 2-4% तेजी संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें