Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: TCS पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 3960-4000 रुपये का लक्ष्य संभव है

अपडेटेड Jul 11, 2024 पर 5:08 PM
JSPL पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक का OI 3% बढ़ा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: वेदांता VEDANTA का QIP जल्द आ सकता है। कंपनी की QIP के जरिए 8,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। 21 जून को शेयरधारकों से मंजूरी मिल चुकी है। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिला। करीब 50 अंक गिरकर निफ्टी 24300 के पास आया। HDFC BANK, RIL, ICICI BANK ने आज बाजार पर दबाव बनाया। निफ्टी बैंक में दबाव ज्यादा दिखा। बाजार वोलैटिलिटी के बीच सपाट बंद हुए। सेंसेक्स 27 प्वाइंट गिरकर 79,897 पर बंद हुआ। निफ्टी 9 प्वाइंट गिरकर 24,316 पर बंद हुआ। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज टीसीएस और जेएसपीएल के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    TCS

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने टाटा ग्रुप के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में नतीजों से पहले HNIs की तरफ से शेयर में खरीदारी है। इस शेयर में 3960-4000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।


    Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Titan का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

    JSPL

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज स्टील सेक्टर के दिग्गज शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने जेएसपीएल (JSPL) के शेयर में खरीदारी की राय दी है। डीलर्स की तरफ से BTST की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में नई खरीदारी हुई है। इसका OI 3% बढ़ा है। घरेलू फंड्स की तरफ से आज शेयर में खरीदारी हुई है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।