Dealing Room Check: बाजार में तेजी की रफ्तार बढ़ी। निफ्टी ने 24600 के पार निकलकर नया शिखर बनाया। बैंक निफ्टी में भी जोश लौटा। इसमें 300 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी दिखी। मिडकैप भी नई ऊंचाई पर पहुंच गया। वहीं सरकारी बैंकों के शेयर में तूफानी तेजी देखने को मिली। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 3% उछला। इंडियन बैंक और यूको बैंक में 5% से ज्यादा की तेजी नजर आई। इसके साथ ही SBI, केनरा बैंक और PNB में भी तेजी देखने को मिली। एनर्जी सेक्टर से जुड़ी PSU कंपनियों में जोरदार तेजी रही। ONGC 4% की तेजी के साथ वायदा का टॉप गनेर बना। GAIL, NTPC, PETRONET में भी खरीदारी रही। फार्मा शेयरों खरीदारी का मूड देखने को मिला। शेयर बायबैक पर बोर्ड बैठक से पहले अरबिंदो फार्मा 4% से ज्यादा उछला। साथ ही बायोकॉन, अल्केम, ग्लेनमार्क भी 2 से 3% चढ़े। उधर ऑटो शेयरों में रफ्तार देखने को मिली। खासकर टायर शेयरों में अच्छी तेजी रही। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज वेदांता और गेल के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने माइनिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने वेदांता (Vedanta) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि सूत्रों के मुताबिक वेदांता इस हफ्ते QIP लॉन्च कर सकता है। शेयर में ताजा खरीदारी हुई है। इसका OI 2.5% बढ़ा है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 470-480 का स्तर दिख सकता है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज ऑयल एंड गैस सेक्टर के दिग्गज शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने गेल (GAIL) के शेयर में खरीदारी की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में FIIs के द्वारा नई खरीदारी हुई है। डीलर्स ने इसमें पोजीशनल खरीदारी की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 245-250 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)