Get App

Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: Vedanta पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 470-480 रुपये का लक्ष्य संभव है

Yatin Motaअपडेटेड Jul 15, 2024 पर 5:05 PM
Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर
GAIL पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने कहा इसमें FIIs के द्वारा नई खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक 245-250 रुपये तक का लक्ष्य संभव है

Dealing Room Check: बाजार में तेजी की रफ्तार बढ़ी। निफ्टी ने 24600 के पार निकलकर नया शिखर बनाया। बैंक निफ्टी में भी जोश लौटा। इसमें 300 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी दिखी। मिडकैप भी नई ऊंचाई पर पहुंच गया। वहीं सरकारी बैंकों के शेयर में तूफानी तेजी देखने को मिली। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 3% उछला। इंडियन बैंक और यूको बैंक में 5% से ज्यादा की तेजी नजर आई। इसके साथ ही SBI, केनरा बैंक और PNB में भी तेजी देखने को मिली। एनर्जी सेक्टर से जुड़ी PSU कंपनियों में जोरदार तेजी रही। ONGC 4% की तेजी के साथ वायदा का टॉप गनेर बना। GAIL, NTPC, PETRONET में भी खरीदारी रही। फार्मा शेयरों खरीदारी का मूड देखने को मिला। शेयर बायबैक पर बोर्ड बैठक से पहले अरबिंदो फार्मा 4% से ज्यादा उछला। साथ ही बायोकॉन, अल्केम, ग्लेनमार्क भी 2 से 3% चढ़े। उधर ऑटो शेयरों में रफ्तार देखने को मिली। खासकर टायर शेयरों में अच्छी तेजी रही। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज वेदांता और गेल के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने माइनिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने वेदांता (Vedanta) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि सूत्रों के मुताबिक वेदांता इस हफ्ते QIP लॉन्च कर सकता है। शेयर में ताजा खरीदारी हुई है। इसका OI 2.5% बढ़ा है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 470-480 का स्तर दिख सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें