डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज आईटी और ऑयल एंड गैस सेक्टर के दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: WIPRO पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस आईटी कंपनी के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक नतीजों से पहले आईटी शेयरों में खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 300-305 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं

अपडेटेड Jan 08, 2025 पर 4:05 PM
Story continues below Advertisement
GAIL पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 200-205 रुपये के लक्ष्य की उम्मीद जताई है

Dealing Room Check: - बाजार में चौतरफा बिकवाली का मूड देखने को मिला। रियल्टी, सरकारी बैंक, IT, कैपिटल गुड्स और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव नजर आया। IT में OFSS, KPIT TECH और परिस्टेंट में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं कैपिटल गुड्स में 7% से ज्यादा की गिरावट के साथ डिक्सन वायदा का टॉप लूजर बना। कमजोर बाजार में भी रिलायंस ने दम दिखाया। जेफरीज और Bernstein की बुलिश ब्रोकरेज रिपोर्ट से शेयर में जोश कायम दिखा। कंपनी के शेयर में 2% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। क्रूड में तेजी और बुलिश ब्रोकरेज रिपोर्ट से ONGC में खरीदारी कायम है। शेयर आज 2 परसेंट से ज्यादा चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना। OIL में भी करीब दो परसेंट की तेजी देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज विप्रो (WIPRO) और एलएंडटी (L&T) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

WIPRO

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने आईटी कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने विप्रो (WIPRO) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक नतीजों से पहले आईटी शेयरों में खरीदारी की है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स ने स्टॉक के लिए 300-305 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं।


Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Dr Reddy's का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

GAIL

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने गेल (GAIL) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 200-205 रुपये के पोजीशनल लक्ष्य की उम्मीद जताई है। डीलर्स ने स्टॉक में F&O ट्रेंड के आधार पर खरीदारी की सलाह

दी है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।