Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Dr Reddy's का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 23600, 23700 और 23800 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23500, 23400 और 23300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 49900, 50000 और 50100 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49500, 49400 और 49000 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Jan 08, 2025 पर 1:13 PM
Story continues below Advertisement
Dr Reddy's पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने 1400 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: बाजार फिलहाल गिरावट पर कारोबार कर रहा है। सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। निफ्टी में करीब 175 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 610 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो सीजी पावर, पॉलीकैब, ल्यूपिन, वोल्टाज, पीबी फिनटेक, एंजेल वन, डिक्सन टेक्नोलॉजी, कल्याण ज्वेलर्स और पेटीएम के शेयर लाल निशान में नजर आये। जबकि महानगर गैस, बर्जर पेंट्स, एसआरएफ, ओएनजीसी, गेल, डॉ रेड्डीज, पूनावाला फिनकॉर्प, मैक्स हेल्थकेयर के शेयर हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23600, 23700 और 23800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23500, 23400 और 23300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49900, 50000 और 50100 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49500, 49400 और 49000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


सिर्फ 2 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 6% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 8 स्टॉक्स पर खेला दांव

Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Tata Power Future : बेचें - 373 रुपये, टारगेट - 365/360 रुपये, स्टॉपलॉस - 383 रुपये

ONGC Future : खरीदें - 268 रुपये, टारगेट - 278 रुपये, स्टॉपलॉस - 262 रुपये

Bharta Forge Future : बेचें - 1243 रुपये, टारगेट - 1200 रुपये, स्टॉपलॉस - 1270 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Dr Reddy's

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Dr Reddy's पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Dr Reddy's की जनवरी की एक्सपायरी वाली 1400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 25.60 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 40/45 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्होंने इसमें 16 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।