सिर्फ 2 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 6% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 8 स्टॉक्स पर खेला दांव

ITI पर IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने 501 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 555 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Sun Pharma पर Market Expert के अमित सेठ ने 1844 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 1950 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Jan 08, 2025 पर 11:55 AM
Story continues below Advertisement
GSFC पर Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया ने 201 रुपये के लेवल पर 219 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल, Market Expert के अमित सेठ और Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ब्रिजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 3.8% का निगेटिव रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 6.3% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर जतिन गेडिया के सुझाये स्टॉक्स ने 2.6% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY ITI


ब्रिजेश ऐल ने इसमें 501 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 555 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 484 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

Market Expert के अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Sun Pharma

अमित सेठ ने इस स्टॉक में 1844 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1950 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1820 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया का कमाईवाला स्टॉकः BUY GSFC

जतिन गेड़िया ने इस स्टॉक में 201 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 200 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 219 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Minda Corp

ब्रिजेश ऐल ने इसमें 535 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 560 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 518 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Market Expert के अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Welspun Corp

अमित सेठ ने इस स्टॉक में 802 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 850 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 780 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया का कमाईवाला स्टॉकः SELL KPIT Technology

जतिन गेड़िया ने इस स्टॉक में 1438 रुपये के लेवल पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1455 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1393 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Saregama

ब्रिजेश ऐल ने इसमें 578 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 610 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 543 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया का कमाईवाला स्टॉकः SELL AU Small Finance Bank

जतिन गेड़िया ने इस स्टॉक में 561 रुपये के लेवल पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 568 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 545 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।