Top 4 Intraday Stocks: बाजार आज संभलने की कोशिश में नजर आ रहा है। रिलायंस से बाजार को सहारा मिलता दिखाई दिया। निफ्टी 23650 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी भी फ्लैट कारोबार कर रहा है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में तेज गिरावट नजर आई है। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए आशीष बहेती ने गेल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने एक्सिस बैंक पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने एपीएल अपोलो ट्यूब्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः GAIL
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने GAIL के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 190 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 6.15 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 10 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 4 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Axis Bank में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Axis Bank में 1081 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1068 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः ICICI Lombard
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने ICICI Lombard पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि ICICI Lombard में 1889 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1900 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1865 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः APL Apollo Tubes
Sharekhan के संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से APL Apollo Tubes का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि APL Apollo Tubes के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1564 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 1800 अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)