Dealing Room Check: - बाजार में आज IT और फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। दोनों सेक्टर इंड़ेक्स करीब 3% फिसल गये। IT कंपनियों में LTIM, BSOFT, परिस्टेंट 4 से 6% फिसल गये। इसके साथ ही PSUs और मेटल शेयरों में भी दबाव देखने को मिला। वहीं चुनिंदा FMCG शेयरों में खरीदारी नजर आई। लॉरस लैब और CDSL में भारी गिरावट देखने को मिली। ये दोनों शेयर ACCIDENT OF THE DAY बने। अमेरिका के WHO से हटने के बाद लॉरस लैब की anti retro viral रेवेन्यू में दबाव की आशंका से लॉरस लैब का शेयर 12% टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना। वहीं कमजोर नतीजों के बाद CDSL भी 9% फिसल गया। इधर डीलर्स ने आज बीएसई (BSE) और डेल्हीवरी (DELHIVERY) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने एक्सचेंज कंपनी के शेयर में बिकवाली करवाई है। डीलर्स ने बीएसई (BSE) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयरों में 2-3% गिरावट की आशंका है। डीलर्स ने स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि ये शेयर अहम टेक्निकल सपोर्ट लेवल के नीचे नजर आ रहा है।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज लॉजिस्टिक सेक्टर के शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने डेल्हीवरी (DELHIVERY) के शेयर में बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs की तरफ से शेयर में बिकवाली हुई है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 290-300 तक के लक्ष्य दिख सकते हैं। डीलर्स की इस स्टॉक में पोजीशनल शॉर्ट करने की सलाह है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)