Q4 में ग्रोथ बेहतर रहने और अगली कुछ तिमाही में वॉल्यूम में सुधार का अनुमान- आसिफ मालबारी, CFO, Godrej Consumer

Godrej Consumer Share Price : आने वाले तिमाहियों में वॉल्यूम और प्राइसिंग ग्रोथ पर Godrej Consumer के CFO आसिफ मालबारी ने कहा कि Q4 में ग्रोथ बेहतर रहने की उम्मीद है। इसके अलावा अगली कुछ तिमाही में वॉल्यूम में सुधार रहने का अनुमान भी है। कंपनी FY26 में 24-26% का मार्जिन लेवल फिर से हासिल करने में कामयाब रहेगी

अपडेटेड Jan 27, 2025 पर 3:17 PM
Godrej Consumer के CFO आसिफ मालबारी ने कहा कि हमारा मानना है कि बजट में अर्बन मिडिल क्लास पर ध्यान देने की जरूरत है

Godrej Consumer Share Price : तीसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 14.3% गिर गया। जबकि आय में 3% की बढ़त देखने को मिली है। वहीं EBITDA में 10% से ज्यादा और मार्जिन में करीब 3% की गिरावट देखने को मिली है। सालाना आधार पर गोदरेज कंज्यूमर का कंसोलिडेटेड मुनाफा घटकर 498 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 581 करोड़ रुपये रहा था। GODREJ CONSUMER की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर बढ़कर 3,768.4 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की आय 3,659.6 करोड़ रुपये रही थी। नतीजों के बाद कंपनी के ग्लोबल CFO और प्रेसिडेंट-इंटरनेशनल आसिफ मालबारी ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत की और कंपनी के आगे के प्लान साझा किये।

EBITDA और मुनाफे में गिरावट के बारे में गोदरेज कंज्यूमर के मैनेजमेंट ने कहा कि तीसरी तिमाही में ग्रोथ फ्लैट रही। सालाना आधार पर मुनाफे में कमी देखने को मिली। लेकिन अस्थायी कारणों से भारत में मार्जिन में गिरावट नजर आई।

पाम डेरिवेटिव्स जैसे कच्चे माल पर उन्होंने कहा कि पाम ऑयल की कीमतें बढ़ने से दाम पर प्रेशर देखने को मिला है। हालांकि कंपनी की EBITDA मार्जिन किसी भी पैमाने पर हेल्दी लेवल पर नजर आ रही है।


आने वाले तिमाहियों में वॉल्यूम और प्राइसिंग ग्रोथ को लेकर आपकी क्या उम्मीदें हैं?

इस सवाल के जवाब में आसिफ मालबारी ने कहा कि इसको लेकर हम पॉजिटिव हैं। Q4 यानी कि चौथी तिमाही में ग्रोथ बेहतर रहने की उम्मीद है। इसके अलावा अगली कुछ तिमाही में वॉल्यूम में सुधार का अनुमान भी है। लेकिन दूसरी तरफ कमोडिटी कीमतों में बढ़ोत्तरी से मार्जिन पर दबाव नजर आया। FY26 में हम 24-26% का मार्जिन लेवल फिर से हासिल कर लेंगे।

बजट को लेकर क्या उम्मीदें हैं?

इस बार पेश किये जाने वाले यूनियन बजट से उम्मीदों पर बात करते हुए मालबारी ने कहा कि हमें अर्बन मिडिल क्लास में कंजम्प्शन में कमी दिख रही है। लिहाजा हमारा मानना है कि बजट में अर्बन मिडिल क्लास पर ध्यान देने की जरूरत है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।