Get App

Dealing Room Check: इन दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर बिकवाली, जानें कितना टूटेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: BSE पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस एक्सचेंज कंपनी के स्टॉक में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयरों में 2-3% गिरावट की आशंका है। डीलर्स का कहना है कि ये शेयर अहम टेक्निकल सपोर्ट लेवल के नीचे नजर आ रहा है

Yatin Motaअपडेटेड Jan 27, 2025 पर 6:14 PM
Dealing Room Check: इन दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर बिकवाली, जानें कितना टूटेंगे दोनों स्टॉक्स
DELHIVERY पर डीलर्स ने बेयरिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक आज HNIs की तरफ से शेयर में बिकवाली हुई है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 290-300 तक के लक्ष्य दिख सकते हैं

Dealing Room Check: - बाजार में आज IT और फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। दोनों सेक्टर इंड़ेक्स करीब 3% फिसल गये। IT कंपनियों में LTIM, BSOFT, परिस्टेंट 4 से 6% फिसल गये। इसके साथ ही PSUs और मेटल शेयरों में भी दबाव देखने को मिला। वहीं चुनिंदा FMCG शेयरों में खरीदारी नजर आई। लॉरस लैब और CDSL में भारी गिरावट देखने को मिली। ये दोनों शेयर ACCIDENT OF THE DAY बने। अमेरिका के WHO से हटने के बाद लॉरस लैब की anti retro viral रेवेन्यू में दबाव की आशंका से लॉरस लैब का शेयर 12% टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना। वहीं कमजोर नतीजों के बाद CDSL भी 9% फिसल गया। इधर डीलर्स ने आज बीएसई (BSE) और डेल्हीवरी (DELHIVERY) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

BSE

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने एक्सचेंज कंपनी के शेयर में बिकवाली करवाई है। डीलर्स ने बीएसई (BSE) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयरों में 2-3% गिरावट की आशंका है। डीलर्स ने स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि ये शेयर अहम टेक्निकल सपोर्ट लेवल के नीचे नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें