Dealing Room Check: इन दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर बिकवाली, जानें कितना टूटेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: CDSL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 1180-1190 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं

अपडेटेड Mar 25, 2025 पर 4:04 PM
Story continues below Advertisement
MGL पर डीलर्स ने बेयरिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स ने इस शेयर में आज बिकवाली नजर आई है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 1325-1350 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

Dealing Room Check: - IT शेयर खराब बाजार में भी मजबूती से डटे रहे। निफ्टी IT इंडेक्स में लगातार चौथे दिन उछाल नजर आया। कोफोर्ज और परसिस्टेंट 2 से 3 परसेंट चढ़े। वहीं एचसीएल टेक, टीसीएस और इंफोसिस में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। मेटल शेयरों में मुनाफावसूली का दबाव नजर आया। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट फिसला। हिंडाल्को, नालको, हिंदुस्तान जिंक के शेयर 2 से 3 परसेंट तक गिरे। रियल्टी और फार्मा में भी बिकवाली हावी रही। UBS की बुलिश रिपोर्ट से सीमेंट शेयरों में मजबूती, अल्ट्राटेक और अंबुजा सीमेंट में 3-4 परसेंट की तेजी देखने को मिली। कई दिनों की तेजी के बाद कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। MCX और CAMS के शेयर 4-4 परसेंट लुढ़क गये। CDSL और एंजेल वन भी 2 से ढ़ाई परसेंट तक कमजोर नजर आये। इधर डीलर्स ने आज सीडीएसएल (CDSL) और महानगर गैस लिमिटेड (Mahanagar Gas Limited(MGL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

CDSL

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने एक्सचेंज कंपनी के शेयर में बिकवाली करवाई है। डीलर्स ने सीडीएसएल (CDSL) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि आज इस शेयर में मुनाफावसूली देखने को मिली है। डीलर्स की इस स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि इसमें लक्ष्य के रूप में 1180-1190 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं।


Vedanta का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, दिग्गज Market Expert के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

MGL

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज गैस सेक्टर की कंपनी के शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने एमजीएल (MGL) के शेयर में बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स ने कहा कि आज शेयर में लॉन्ग सौदे कटे हैं। डीलर्स का कहना है कि HNIs की तरफ से शेयर में बिकवाली देखने को मिली। डीलर्स के मुताबिक लक्ष्य के रूप में इसमें 1325-1350 के स्तर दिख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।