Dealing Room Check: इन दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर बिकवाली, जानें कितना टूटेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: Eternal पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 12-3% गिरावट की उम्मीद है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर STBT रणनीति यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है

अपडेटेड May 19, 2025 पर 3:55 PM
Story continues below Advertisement
BEL पर डीलर्स ने बेयरिश राय दी। डीलर्स ने कहा कि आज डिफेंस शेयरों में मुनाफावसूली हुई है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 2-3% गिरावट की उम्मीद है

Dealing Room Check: - एजीआर बकाया माफी मामले में वोडाफोन आइडिया और एयरटेल की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो गई। इस फैसले के बाद वोडाफोन का शेयर 9 परसेंट से ज्यादा टूट गया। कंपनी ने 30,000 करोड़ रुपए के AGR बकाए की माफी के लिए अर्जी लगाई थी। सरकारी बैंकों में आज सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब ढ़ाई परसेंट चढ़ा। बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और PNB 2% से ज्यादा चढ़े। इसके साथ ही रियल्टी, फार्मा और ऑटो शेयरों में भी रौनक दिखाई दी। लेकिन अमेरिका की रेटिंग घटने के बाद IT शेयरों में दबाव नजर आया। टू-व्हीलर शेयरों की फर्राटा रफ्तार कायम है। करीब 4 परसेंट उछाल के साथ बजाज ऑटो निफ्टी का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही आयशर और हीरो मोटो में भी रौनक नजर आई। इधर डीलर्स ने आज इटरनल (Eternal) और बीईएल (BEL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

Eternal

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के शेयर में बिकवाली करवाई है। डीलर्स ने इटरनल (Eternal) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि इस काउंटर में ब्लॉक डील मुमकिन है। डीलर्स का कहना है कि इस काउंटर में 2-3% गिरावट की उम्मीद है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर STBT रणनीति यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है।


Nalco का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, आशीष बहेती के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

BEL

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज पीएसयू सेक्टर के शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने बीईएल (BEL)के शेयर में बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स ने कहा कि आज डिफेंस शेयरों में मुनाफावसूली हुई है। डीलर्स का कहना है कि घरेलू फंड्स की तरफ से शेयर में बिकवाली हुई है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर STBT रणनीति यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि इस काउंटर में 2-3% गिरावट की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।