Nalco का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, आशीष बहेती के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 25100, 25200 और 25300 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 25000, 24900 और 24800 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 55800, 56000 और 56200 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 56600, 55500 और 56200 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड May 19, 2025 पर 2:32 PM
Story continues below Advertisement
Nalco पर AshishBahety.com के आशीष बहेती ने 185 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल लाल निशान में  गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 80 अंकों की कमजोरी और सेंसेक्स में करीब 300 अंकों की गिरावट देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो डेल्हीवरी, सीडीएसएल, डिवीज लैब, ट्यूब इनवेस्टमेंट्स, एनसीसी, एस्ट्रल, बैंक ऑफ इंडिया और सीईएससी के शेयर बढ़त पर कारोबार करते दिखे। जबकि वोडाफोन आइडिया, पीबी फिनटेक, इंफो एज, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, पतंजलि फूड्स, जेएसपीएल, जीएमआर एयरपोर्ट्स और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर मंदी के साथ लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 25100, 25200 और 25300 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 25000, 24900 और 24800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 55800, 56000 और 56200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 56600, 55500 और 56200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, इस हफ्ते जोरदार कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

AshishBahety.com के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Bank Of Baroda Future : खरीदें - 240 रुपये, टारगेट - 245/249 रुपये, स्टॉपलॉस - 236 रुपये

Jio Financial Services Future : खरीदें - 278 रुपये, टारगेट - 283/289 रुपये, स्टॉपलॉस - 273 रुपये

MCX Future : खरीदें - 6495 रुपये, टारगेट - 6600/6700 रुपये, स्टॉपलॉस - 6370 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Nalco

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने Nalco पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Nalco की मई की एक्सपायरी वाली 185 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 4.25 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 6 रुपये का पहला टारगेट और 8 रुपये का दूसरा टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 3.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।