Dealing Room Check: - एजीआर बकाया माफी मामले में वोडाफोन आइडिया और एयरटेल की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो गई। इस फैसले के बाद वोडाफोन का शेयर 9 परसेंट से ज्यादा टूट गया। कंपनी ने 30,000 करोड़ रुपए के AGR बकाए की माफी के लिए अर्जी लगाई थी। सरकारी बैंकों में आज सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब ढ़ाई परसेंट चढ़ा। बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और PNB 2% से ज्यादा चढ़े। इसके साथ ही रियल्टी, फार्मा और ऑटो शेयरों में भी रौनक दिखाई दी। लेकिन अमेरिका की रेटिंग घटने के बाद IT शेयरों में दबाव नजर आया। टू-व्हीलर शेयरों की फर्राटा रफ्तार कायम है। करीब 4 परसेंट उछाल के साथ बजाज ऑटो निफ्टी का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही आयशर और हीरो मोटो में भी रौनक नजर आई। इधर डीलर्स ने आज इटरनल (Eternal) और बीईएल (BEL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
