Get App

बाजार में गिरावट के बीच इन दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर बिकवाली, जानें कितना टूटेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: Hindustan Zinc पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स को लगता है कि इसमें 430-435 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। डीलर्स का कहना है कि इसमें नये शॉर्ट्स बने हैं

Yatin Motaअपडेटेड Jun 19, 2025 पर 3:52 PM
बाजार में गिरावट के बीच इन दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर बिकवाली, जानें कितना टूटेंगे दोनों स्टॉक्स
JSW Energy के शेयर में डीलर्स ने बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 465-470 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है

Dealing Room Check: - सरकारी बैंकों में आज सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब दो परसेंट फिसला। केनरा, यूनियन, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया 3% से ज्यादा गिरे। मेटल शेयरों में भी जोरदार मुनाफावसूली दिखी। वहीं मॉर्गन स्टैनली की कमजोर रिपोर्ट के बाद IT शेयरों में भी दबाव नजर आया। लगातार दम दिखा रहे डिफेंस शेयरों में आज तगड़ी मुनाफासूली दिखी। इंडेक्स करीब 2 परसेंट टूटा। HAL, कोचीन शिपयार्ड, गार्डन रीच, BDL 3-3 परसेंट तक टूट गये। रेल शेयरों में भी जोरदार बिकवाली नजर आई। बाजार में चलने वाला एक मात्र सेक्टर ऑटो रहा। इसमें लगातार दूसरे सत्र में अच्छी रफ्तार दिखी। आयशर मोटर्स डेढ़ परसेंट की उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना। इधर डीलर्स ने आज हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) और जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

HIND ZINC

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने मेटल सेक्टर के शेयर में बिकवाली करवाई है। डीलर्स ने हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें नये शॉर्ट्स बने हैं। जून फ्यूचर्स में इसका OI 6% बढ़ा है। डीलर्स को लगता है कि स्टॉक में 430-435 रुपये के लक्ष्य संभव हैं। डीलर्स ने स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें