Dealing Room Check: - आज के कमजोर बाजार में भी डिफेंस शेयरों का जलवा दिखाई दिया। रक्षा मंत्री की PSU डिफेंस कंपनियों के साथ बैठक से इनमें जोश नजर आया। भारत डायनेमिक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। मझगांव डॉक और कोचिन शिपयार्ड में भी तेजी देखने को मिली। INDIGO में 6% इक्विटी का बड़ा सौदा हुआ। लार्ज ट्रेड की वैल्यू 12,330 करोड़ रुपये रही। प्रमोटर राकेश गंगवाल के हिस्सा बेचने की खबर से शेयर करीब 2 परसेंट नीचे आया। फर्टिलाइजर कंपनियों को तय से ज्यादा सब्सिडी मिल सकती है। सरकार ने कंपनियों को दिए फर्टिलाइजर का उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। होटल लीला के IPO को बेहद फीका रिस्पॉन्स मिला। दूसरे दिन महज 11 ही परसेंट ही भरा। इधर डीलर्स ने आज एचपीसीएल (HPCL) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर में बिकवाली करवाई है। डीलर्स ने एचपीसीएल (HPCL) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि आज इसके शेयरों में बिकवाली दिखी है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर STBT रणनीति यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स की तरफ से आज बिकवाली हुई है। डीलर्स को लगता है कि इसमें 398-400 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज सीमेंट सेक्टर के शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर में बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि आज सीमेंट शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। डीलर्स के मुताबिक वक्त से पहले मानसून आने से बिक्री और कीमतों पर असर पड़ने की आशंका है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 4-5% की पोजीशनल गिरावट दिख सकती है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)