Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल जोरदार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 270 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 987 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी में टाटा कंज्यूमर, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और एमएंडम के शेयर गिराट पर कारोबार करते दिखे। जबकि एफएंडओ में अल्ट्राटेक सीमेंट, इंटरग्लोब एविएशन, आदित्य बिड़ला कैपिटल, मैक्स हेल्थकेयर ट्यूब इनवेस्टमेंट्स और एनटीपीसी के शेयर मंदी के साथ लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Market Expert असित बरन पाती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 25100, 25200 और 25300 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24900, 24800 और 24700 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 55700, 55900 और 56000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 55200, 55100 और 55000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
Market Expert असित बरन पाती के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Tata Chemical Future : खरीदें - 902 रुपये, टारगेट - 920 रुपये, स्टॉपलॉस - 890 रुपये
Grasim Future : बेचें - 2624 रुपये, टारगेट - 2600 रुपये, स्टॉपलॉस - 2645 रुपये
Bharti Airtel Future : खरीदें - 1851 रुपये, टारगेट - 1870 रुपये, स्टॉपलॉस - 1845 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Ultratech Cement
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Market Expert असित बरन पाती ने कहा कि उन्होंने Ultratech Cement पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Ultratech Cement की मई की एक्सपायरी वाली 11400 के स्ट्राइक वाली मई की पुट खरीदने की सलाह दी। असित बरन पाती ने कहा कि इसमें 86/87 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 130 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 70 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)