Get App

जोरदार गिरावट के बीच सीमेंट और पीएसयू सेक्टर के दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर बिकवाली, जानें कितना टूटेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: HPCL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स को लगता है कि इसमें 398-400 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। डीलर्स ने इस स्टॉक पर STBT रणनीति यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2025 पर 4:32 PM
जोरदार गिरावट के बीच सीमेंट और पीएसयू सेक्टर के दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर बिकवाली, जानें कितना टूटेंगे दोनों स्टॉक्स
Ambuja Cement के शेयर में डीलर्स ने बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 4-5% की पोजीशनल गिरावट दिख सकती है

Dealing Room Check: - आज के कमजोर बाजार में भी डिफेंस शेयरों का जलवा दिखाई दिया। रक्षा मंत्री की PSU डिफेंस कंपनियों के साथ बैठक से इनमें जोश नजर आया। भारत डायनेमिक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। मझगांव डॉक और कोचिन शिपयार्ड में भी तेजी देखने को मिली। INDIGO में 6% इक्विटी का बड़ा सौदा हुआ। लार्ज ट्रेड की वैल्यू 12,330 करोड़ रुपये रही। प्रमोटर राकेश गंगवाल के हिस्सा बेचने की खबर से शेयर करीब 2 परसेंट नीचे आया। फर्टिलाइजर कंपनियों को तय से ज्यादा सब्सिडी मिल सकती है। सरकार ने कंपनियों को दिए फर्टिलाइजर का उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। होटल लीला के IPO को बेहद फीका रिस्पॉन्स मिला। दूसरे दिन महज 11 ही परसेंट ही भरा। इधर डीलर्स ने आज एचपीसीएल (HPCL) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

HPCL

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर में बिकवाली करवाई है। डीलर्स ने एचपीसीएल (HPCL) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि आज इसके शेयरों में बिकवाली दिखी है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर STBT रणनीति यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स की तरफ से आज बिकवाली हुई है। डीलर्स को लगता है कि इसमें 398-400 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें