Dealing Room Check: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार पर कमजोर ग्लोबल संकेत हावी नजर आये। TCS, L&T, RIL और MARUTI ने बनाया सबसे ज्यादा दबाव बनाया। लेकिन बैंक निफ्टी नीचे से करीब 500 अंक सुधरकर हरे निशान में आया। मिडकैप, स्मॉलकैप में बिकवाली हावी रही। मेटल, रियल्टी और रियल्टी कंपनियों में सबसे तगड़ी बिकवाली देखने को मिली। तीनों सेक्टर इंडेक्स 2.5% फिसले। मेटल में नाल्को, टाटा स्टील में सबसे ज्यादा कमजोरी रही। ऑटो में मारुति, M&M टाटा मोटर्स में 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। दमदार नतीजों के बाद जोमैटो 12 परसेंट ऊपर चढ़ गया। इधर डीलर्स ने आज यूपीएल (UPL) और इंटरग्लोब एविएशन (INTERGLOBE AVIATION) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
