Get App

75 रुपये टूट सकता है ये फार्मा स्टॉक, एक दो दिनों में मुनाफे के लिए डीलर्स ने आज इन दो शेयरों में कराई जोरदार बिकवाली

Dealing Room Check: Dr Reddy's पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 50-75 रुपये की गिरावट देखने को मिल सकती है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर STBT रणनीति यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीतिअपनाने की सलाह दी है

Yatin Motaअपडेटेड May 06, 2025 पर 4:55 PM
75 रुपये टूट सकता है ये फार्मा स्टॉक, एक दो दिनों में मुनाफे के लिए डीलर्स ने आज इन दो शेयरों में कराई जोरदार बिकवाली
SBI पर डीलर्स ने बेयरिश राय दी। डीलर्स ने कहा कि आज इस बैंकिंग शेयर में बिकवाली देखने को मिली है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 2-3% की डाउनसाइड दिखने की उम्मीद है

Dealing Room Check: - सरकारी बैंक और रियल्टी शेयरों में तगड़ी बिकवाली देखने को मिली। दोनों इंडेक्स 2% से ज्यादा फिसले। कैपिटल गुड्स और मेटल में भी दबाव नजर आया। सिर्फ ऑटो सेक्टर में हल्की खरीदारी देखने को मिली। विदेशी फार्मा कंपनियों पर ट्रंप की सख्ती से फार्मा में बिकवाली दिखी। फार्मा इंडेक्स करीब एक परसेंट कमजोर हो गया। सिप्ला करीब 2 परसेंट गिरकर निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हुआ। उधर अरबिंदो फार्मा और ल्यूपिन में भी 2-3 परसेंट की कमजोरी नजर आई। Polycab के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 33 परसेंट बढ़ गया। कंपनी की आय में भी 25 परसेंट का उछाल और मार्जिन मे सुधार दिखा। ये शेयर नतीजों के बाद ढ़ाई परसेंट से ज्यादा उछल गया। इधर डीलर्स ने आज एसबीआई (SBI) और डॉ रेड्डीज (Dr Reddy's) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

Dr Reddy's

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के शेयर में बिकवाली करवाई है। डीलर्स ने डॉ रेड्डीज (Dr Reddy's) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि आज FIIs द्वारा शेयर में बिकवाली देखने को मिली है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर STBT रणनीति यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि इस काउंटर में 50-75 रुपये की गिरावट देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें