Dealing Room Check: 35 रुपये चढ़ सकता है ये शेयर, डीलर्स ने स्टॉक में कराई बंपर बाईंग

Dealing Room Check: GODREJ PROPERTIES पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 25 से 35 रुपये तक उछाल आने की उम्मीद है

अपडेटेड May 03, 2024 पर 5:13 PM
SAIL पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 175-185 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: नये शिखर पर पहुंचने के बाद निफ्टी में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी पर RIL, भारती, HDFC BANK और L&T ने दबाव बनाया। बैंक निफ्टी में भी ऊपर से गिरावट दिखी। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयर भी फिसले। डर का इंडेक्स INDIA VIX 12% से ज्यादा उछला। कोफोर्ज के नतीजों के बाद शेयर 9% से ज्यादा लुढ़का। नतीजों के बाद कमजोर बाजार में भी कोल इंडिया मजबूत नजर आया। शेयर 3% से ज्यादा उछला। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा करीब 26% बढ़कर 8650 करोड़ हुआ। Godrej Properties ने मिलेजुले नतीजे पेश किये। चौथी तिमाही में मुनाफा 14 परसेंट बढ़ा लेकिन मार्जिन 21% से घटकर 8.6% हुई। उधर MRF ने निराश किया। आय सिर्फ 3 परसेंट बढ़ी, मुनाफा, मार्जिन दोनों में दबाव दिखा। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज गोदरेज प्रॉपर्टीज में और सेल के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    GODREJ PROPERTIES

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने रियल एस्टेट सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने गोदरेज प्रॉपर्टीज (GODREJ PROPERTIES) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 25 से 35 रुपये का उछाल आने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक PMS फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है। मई सीरीज में इसका ओपन इंटरेस्ट 5% बढ़ा है।


    Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Escorts Kubota का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

    SAIL

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज स्टील सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने सेल (SAIL) के शेयर में वर्तमान स्तरों पर खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 175-185 रुपये का पोजीशनल लक्ष्य संभव है। डीलर्स के मुताबिक बड़े बडे घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स की स्टॉक पर पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। मई सीरीज में करीब 10 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।